Nari Tu Narayani

“नारी तू नारायणी”, और इसी नारायणी के सपनों को एक नई दिशा देने के लिए हमें 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक पहल करनी होगी | ऐसी पहल जो समर्पित हो नारी के सम्मान और उसकी प्रतिष्ठा को | 8 मार्च समर्पित है उन महिलाओं को जिन्होंने तपती धूप में भी रेगिस्तान पार कर अथाह समंदर की गगनचुम्बी लहरों को अपने कदम चूमने को मजबूर किया है | ऐसे ही कर्मठ व्यक्तित्व को समर्पित हो हमारा यह प्रयास, एक कदम है उन महिलाओं के लिए, जिनमें परवाज़ को परवान करने की तमन्ना मचल रही है | ये दिन समर्पित हो गाँव, ढाणी और शहर की हर उस महिला को जिसने उफान मारते समंदर में अपनी नाव, अपने बाजुओं से पार करने की ठानी है | हमारा सलाम उन महिलाओं को जिनके पाँव अडिग विश्वास के साथ उठे और क्षितिज ने खुद उनका इस्तकबाल किया |

Today's Top Articles:

Scroll to Top